लाइव न्यूज़ :

केन्द्र आमजन को राहत देने के लिये ईंधन पर लगे विभिन्न उत्पाद शुल्क कम करे : गहलोत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:46 IST

Open in App

जयपुर, 29 सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को केन्द्र सरकार से आमलोगों को राहत देने के लिये ईंधन पर लगे विभिन्न प्रकार के उत्पाद शुल्क कम करने के लिये तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतें इस तरह लगातार बढ़ती रहीं तो आम आदमी की कमर टूटना तय है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘यूपीए-2 के कार्यकाल में क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बावजूद पेट्रोल/डीजल के दाम नियन्त्रण में थे। अब क्रूड ऑयल की दर लगातार बढ़कर कुछ ही दिनों में 80 डालर प्रति बैरल होने वाली है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘ये ऐसे ही बढ़ता रहा तो आम आदमी की कमर टूटना तय है। भारत सरकार को तत्काल कदम उठाकर विभिन्न एक्साइज ड्यूटी कम करके आम आदमी को राहत देनी चाहिये। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘पेट्रोल, डीजल पर भारत सरकार ने विभिन्न प्रकार की एक्साइज ड्यूटी लगा रखी है, जिसमें राज्यों को शेयर भी नहीं मिलता है।’’

उन्होंने आगे कहा कि ‘‘आज राजस्थान में एक लीटर डीजल की कीमत 98.80 रूपये है, जिसमें भारत सरकार 31.80 रुपये ले रही है। राज्य का वैट मात्र 21.78 रूपये है।’’

गहलोत ने कहा कि कोविड-19 के बाद राज्यों की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए भारत सरकार को अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, विशेष उत्पाद ड्यूटी, कृषि सेस को घटाकर आम आदमी को राहत देनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर