लाइव न्यूज़ :

केंद्र को कृषि कानूनों को वापस लेने को प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए : अमरिंदर

By भाषा | Updated: February 21, 2021 20:02 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को केंद्र सरकार से अपील की कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने को प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं बनाएं और समस्या के दीर्घकालिक समाधान पर विचार करें।

उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द समाधान पंजाब की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, जहां पिछले पांच-छह महीने में सीमा पार से हथियारों की तस्करी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि वह और उनकी सरकार इस मुद्दे पर किसानों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को नीति आयोग की बैठक में अपने लिखित भाषण में उन्होंने ‘‘आंदोलनरत किसानों की सभी शिकायतों का संतोषजनक आवश्यक समाधान’’ की जरूरत पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘किसानों को निर्णय करना है कि उनके हित में क्या है और किस हद तक वे समझौता करने के इच्छुक हैं।’’

उन्होंने अपने रुख को दोहराया कि केंद्र सरकार को इस मुद्दे को प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाना चाहिए और समस्या के दीर्घकालिक समाधान के लिए कानूनों को वापस लेना चाहिए।

बयान के मुताबिक सिंह ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के दावे पर आश्चर्य जताया कि शनिवार को हुई बैठक में किसी ने भी कृषि कानूनों के बारे में कुछ नहीं बोला।

उन्होंने कहा कि खराब स्वास्थ्य के कारण भले ही वह निजी तौर पर डिजिटल सम्मेलन में शामिल नहीं हो सके लेकिन बृहस्पतिवार को नीति आयोग को सौंपे गए उनके भाषण में मुद्दे पर जोर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई