लाइव न्यूज़ :

केन्द्र विदेश में कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिवार को अनुग्रह सहायता के अनुरोध वाले प्रतिवेदन पर गौर करे: अदालत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 13:54 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केन्द्र को उस प्रतिवेदन पर गौर करने का निर्देश दिया, जिसमें कोविड-19 के कारण विदेश में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के परिवारों को अनुग्रह सहायता देने का अनुरोध किया गया है। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को मामले पर लागू कानून, नियमों, विनियमों और सरकार की नीति के तहत प्रतिवेदन पर शीघ्रता से फैसला करने का निर्देश देने के साथ ही याचिका का निपटारा किया। याचिककर्ता ‘प्रवासी लीगल सेल’ का पक्ष रख रहे एमपी श्रीविग्नेश ने इस मुद्दे पर पहले से लंबित उनके पांच जुलाई के प्रतिवेदन पर निर्णय करने का निर्देश देने का भी अदालत से अनुरोध किया। याचिका में विदेशों में भारतीय मिशन को उन भारतीय नागरिकों के उचित आंकेड़े एकत्र करने और दर्ज रखने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था, जिनकी कोविड-19 के कारण विदेश में मौत हो गई। इनमें उन बच्चों को भी शामिल किए जाने का अनुरोध किया गया, जिन्होंने संक्रमण के कारण माता-पिता या कानूनी अभिभावक/दत्तक माता-पिता खो दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप