लाइव न्यूज़ :

निर्भया कोष से बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव को केन्द्र ने ठुकराया : केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:07 IST

केजरीवाल ने कहा कि पूरी प्रणाली को नियंत्रित करने और निगरानी करने के लिए एक केंद्रीकृत कमांड रूम होगा। यह महिला यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाएगा और ऐप आधारित बस सूचना प्रणाली स्थापित करने में मदद करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, "हाल ही में हमें 'वन स्टॉप सेंटर' स्थापित करने के लिये करीब 65 करोड़ रुपये मिले थे।हम बलात्कार पीड़ितों के लिये पहले ही एक सेंटर बना चुके हैं। हम जिलों में और अधिक सेंटर बना रहे हैं

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्भया कोष का इस्तेमाल कर 5,500 डीटीसी और क्लस्टर बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने ठुकरा दिया है। केजरीवाल ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के उस बयान को भी खारिज कर दिया कि दिल्ली ने 390 करोड़ रुपये के निर्भया कोष में से केवल 19 करोड़ रुपये ही खर्च किये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमें 390 करोड़ रुपये मिले ही नहीं।" उन्होंने कहा, "हाल ही में हमें 'वन स्टॉप सेंटर' स्थापित करने के लिये करीब 65 करोड़ रुपये मिले थे। हम बलात्कार पीड़ितों के लिये पहले ही एक सेंटर बना चुके हैं। हम जिलों में और अधिक सेंटर बना रहे हैं।" केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार 5,500 डीटीसी और क्लस्टर बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस लगाएगी। मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि पूरी प्रणाली को नियंत्रित करने और निगरानी करने के लिए एक केंद्रीकृत कमांड रूम होगा। यह महिला यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाएगा और ऐप आधारित बस सूचना प्रणाली स्थापित करने में मदद करेगा।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"