लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का सुरक्षा घेरा बढ़ाकर ‘ज़ेड’ श्रेणी का किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली/कोलकाता, 15 सितंबर केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हाल में बम फेंकने की घटनाओं के मद्देनजर उन्हें मिली सुरक्षा का स्तर बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी का कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से लोकसभा सदस्य 59 वर्षीय सिंह के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित आवास पर हाल में बम फेंके गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन हाल में उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हिंसक घटनाओं को देखते हुए इसे बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी का कर दिया गया है।

उनकी सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सशस्त्र कमांडो संभालेंगे। सिंह के घर पर कुछ बदमाशों ने बम फेंके थे जिसके कुछ दिन बाद ही मंगलवार सुबह उनके घर के बाहर इस तरह के धमाके फिर हुए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रही है।

‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत सांसद के साथ राज्य में यात्रा के समय करीब छह-सात कमांडो रहेंगे और उनके घर पर अतिरिक्त टुकड़ी सुरक्षा मुहैया कराएगी। पहले उनके साथ सिर्फ दो सुरक्षा कर्मी रहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम