लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने निचली न्यायपालिका के लिए 9,000 करोड़ रुपये मंजूर किए : रिजीजू

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि न्यायिक परिसरों में अधिक अदालत कक्ष, डिजिटल रूम, शौचालय आदि संबंधी बुनियादी ढांचागत जरूरतों को कुछ वर्षों में पूरा किया जाएगा और केंद्र ने निचली न्यायपालिका के लिए 9,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि "दरवाजे पर न्याय" को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

रिजीजू का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने 11 सितंबर को इलाहाबाद में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत में अदालतें अब भी "उचित सुविधाओं के बिना जर्जर ढांचों’’ से संचालित होती हैं और अंग्रेजों के जाने के बाद न्यायपालिका के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे की उपेक्षा की गयी है।

रिजीजू ने कहा, ‘‘सरकार ने हाल ही में न्यायपालिका के लिए एक बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट ने निचली न्यायपालिका के लिए 9,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अभी तक न्यायाधीश काम करने के लिए किराए के मकान में बैठते हैं और महिला वकीलों तथा न्यायाधीशों के लिए शौचालय नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार साल में बुनियादी ढांचा संबंधी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

कानून मंत्री दिल्ली के तीस हजारी अदालत में गजानंद ब्लॉक के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश में चार करोड़ से अधिक मामलों के लंबित रहने पर जोर दिया जिनमें से 90 प्रतिशत निचली न्यायपालिका में हैं। उन्होंने कहा कि "दरवाजे पर न्याय" को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो