लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को न्यूयॉर्क जाने की मंजूरी दी, कोलंबिया इंडिया एनर्जी डायलॉग में हिस्सा लेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2023 21:57 IST

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद को सूचित किया कि मामले के विशिष्ट परिस्थितियों में राय की यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी दी गई है, लेकिन इसे एक मिसाल नहीं बनाया जाना चाहिए और यह आदेश इसी मामले तक सीमित रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को विदेश जाने की मंजूरी मिलीकोलंबिया इंडिया एनर्जी डायलॉग में भाग लेने के लिए न्यूयार्क जाएंगेकेंद्र ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को दी जानकारी

नई दिल्ली: केंद्र ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को ‘कोलंबिया इंडिया एनर्जी डायलॉग’ में भाग लेने के लिए 15 से 21 सितंबर तक न्यूयॉर्क की यात्रा करने की राजनीतिक मंजूरी दे दी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद को सूचित किया कि मामले के विशिष्ट परिस्थितियों में राय की यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी दी गई है, लेकिन इसे एक मिसाल नहीं बनाया जाना चाहिए और यह आदेश इसी मामले तक सीमित रहना चाहिए। 

विधि अधिकारी द्वारा प्रस्तुत दलील को दर्ज करते हुए उच्च न्यायालय ने राय की याचिका का निपटारा कर दिया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के उस आदेश को रद्द करने की मांग की थी, जिसमें उन्हें कार्यक्रम के लिए विदेश यात्रा की खातिर राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया था। केंद्र दिन के पहले भाग में यह मामला उठाए जाने के दौरान याचिकाकर्ता को मंजूरी देने के खिलाफ था लेकिन दोपहर के भोजन के बाद के सत्र में उसने अदालत को घटनाक्रम के बारे में सूचित किया। 

राय ने 18 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 15 से 21 सितंबर तक अमेरिकी शहर की यात्रा करने की अनुमति मांगी थी, जहां उन्हें एक वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। विदेश मंत्रालय ने अपने 12 सितंबर के पत्र में कहा था कि उसने प्रस्ताव की जांच की है और राजनीतिक मंजूरी से इनकार कर दिया है क्योंकि “एनसीटी दिल्ली सरकार की ओर से यात्रा उचित नहीं होगी क्योंकि श्री सुमन कुमार बेरी, उपाध्यक्ष, नीति आयोग (मंत्रिस्तरीय-रैंक) द्वारा कोलंबिया-इंडिया एनर्जी डायलॉग में भारत का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।”

राय का प्रतिनिधित्व दिल्ली सरकार के स्थायी वकील संतोष कुमार त्रिपाठी और अधिवक्ता अरुण पंवार ने किया। उन्होंने याचिका में कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के उनके आधिकारिक अनुरोध को “मनमाने और दुर्भावनापूर्ण” कारण बताते हुए खारिज कर दिया गया था। याचिका में कहा गया, “यह निमंत्रण विभिन्न हितधारकों का प्रतिनिधित्व करने वाले अलग-अलग व्यक्तियों के लिए विशिष्ट है और इसका इरादा केवल देश के औपचारिक प्रतिनिधित्व के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधियों तक सीमित करने का नहीं है, इसलिए यहां ऊपर उद्धृत कारण कुछ और नहीं बल्कि सत्ता की शक्ति का एक प्रदर्शन है और तदनुसार कानून की नजर में खराब है।”

सुनवाई के दौरान, सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि उनका याचिकाकर्ता से अनुरोध है कि “जब भी हममें से कोई भारत से बाहर जाता है, और यह मेरा अनुरोध है और भारत सरकार का अनुरोध नहीं है, हम राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं...हमारे राजनीतिक विचार और विचारधाराएं भिन्न हो सकती हैं लेकिन हम अपने देश की बाहर आलोचना नहीं कर सकते।”

इस पर न्यायाधीश ने कहा, “देश के अंदर हम भले ही बंटे हुए हों लेकिन बाहर हम एकजुट हैं।” सरकार के विधि अधिकारी विभिन्न मुद्दों पर शहर की आप सरकार और केंद्र के बीच चल रहे विवाद का जिक्र कर रहे थे। त्रिपाठी ने अदालत और विधि अधिकारी को आश्वासन दिया कि ऐसा कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा, “निश्चिंत रहें... हम देश के अंदर भी विभाजित नहीं हैं।” 

टॅग्स :Gopal Raiदिल्ली हाईकोर्टआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव