लाइव न्यूज़ :

केंद्र बेरोजगार स्नातक, डिप्लोमा इंजीनियरों को कौशल प्रशिक्षण में सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध: अधिकारी

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:35 IST

Open in App

केंद्र सरकार बेरोजगार स्नातक और डिप्लोमा इंजीनियरों को नौकरी संबंधित कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण बोर्ड, पूर्वी क्षेत्र को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने इस वर्ष इस तरह के प्रशिक्षण पर 30 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया है। शिक्षा मंत्रालय के अवर सचिव अचिंत कुमार ने कहा, ‘‘ मैं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) के तहत कौशल विकास माध्यम के जरिए लाखों विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने में बीओपीटी (ईआर) के प्रयासों की प्रशंसा करता हूं।’’ वह यहां शनिवार को सॉल्ट लेक इलाके में ‘रीजनल अप्रेंटिस डे 2021’ के मौके पर बोल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

भारतNational Education Day 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? जानिए तिथि, इतिहास और महत्व

भारतसाल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, कक्षा 11 और 12 के स्टूडेंट्स पढ़ेंगे 2 भाषाएं, केंद्र ने की घोषणा

भारतवैज्ञानिक, तकनीकी शब्दों के साथ क्षेत्रीय भाषाओं के शब्दकोश प्रकाशित करेगा केंद्र, सीएसटीटी प्रत्येक भाषा में 5,000 शब्दों के साथ मूल शब्दकोशों को जारी करेगा

भारतजर्मन दूतावास ने केंद्रीय विद्यालयों में जर्मन शिक्षा पाठ को लेकर शिक्षा मंत्रालय से संपर्क किया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?