लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने पूर्वोत्तर के राज्यों, जम्मू कश्मीर से वरिष्ठ नागरिकों के टीकाकरण पर ध्यान देने को कहा

By भाषा | Updated: September 4, 2021 19:58 IST

Open in App

केंद्र ने शनिवार को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर को 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा क्योंकि इनमें से कुछ राज्यों में टीकाकरण कवरेज ‘असंतोषजनक’ है। केंद्र ने इन राज्यों से कहा है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 के अधिक खतरे के कारण इस कवायद पर जोर देना जरूरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय में 60 साल से अधिक की आबादी के बीच दोनों खुराकों का टीकाकरण अभियान असंतोषजनक है। बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 साल से अधिक की आबादी के बीच पहली खुराक का कवरेज भी बढ़ाने को कहा गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों का ध्यान इस बात की ओर दिलाया गया कि पहली खुराक देने का अभियान तेजी से दूसरी खुराक दिए जाने के अभियान से आगे निकल गया है। मंत्रालय के अनुसार 0.5 मिली सीरिंज के बचे हुए स्टॉक, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों, दिव्यांग लोगों, कैदियों और महिलाओं, विशेष रूप से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं जैसे विशेष समूहों के बीच टीकाकरण कवरेज के विवरण पर भी चर्चा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?