लाइव न्यूज़ :

बिहार में हो रही खाद की कालाबाजारी! केंद्र और बिहार सरकार आमने-सामने, केंद्रीय मंत्री ने राज्य के कृषि मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2022 15:28 IST

बिहार की महागठबंधन सरकार और केंद्र उर्वरक के मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं। केंद्रीय रसायन और उर्वरक एवं नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने बिहार में खाद की कालाबाजारी होने के आरोप लगाए हैं। इसमें उन्होंने बिहार के कृषि मंत्री का भी नाम खींच लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में खाद की कालाबाजारी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने।केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने कई गंभीर आरोप बिहार की सरकार और राज्य के कृषि मंत्री पर लगाए हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर बिहार में खाद की कालाबाजारी जारी रही तो केंद्र बिहार को खाद देना बंद कर देगा।

पटना: बिहार में खाद की कालाबाजारी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने हो गये हैं। दरअसल, केंद्रीय रसायन और उर्वरक एवं नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने पिछले एक महीने में बिहार में खाद की कालाबाजारी को लेकर दावे किए हैं। बिहार में महागठबंधन सरकार को भी एक महीने पूरे हो गए हैं।

पटना में आंकड़ों के साथ शुक्रवार को भगवंत खुबा ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के मंत्री झूठे आंकड़े बनाकर स्टॉक की कमी का रोना रो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगस्त महीने में किसानों को काफी समस्या झेलनी पड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर बिहार में खाद की कालाबाजारी यूं ही जारी रही और इसे नहीं रोका गया तो केंद्र सरकार बिहार को खाद देना बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि नयी सरकार बनने के बाद एक महीने में खाद और उर्वरक की जमकर कालाबाजरी हुई है। 

भगवंत खुबा ने कहा कि नयी सरकार में कालाबाजारी रोकने को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है, उल्टा ऐसा लगता है कि कृषि मंत्री कालाबाजारी से पैसा कमा रहे हैं। भगवंत खुबा ने कहा है कि भारत सरकार को किसानों की चिंता है, इसीलिए मैं यहां आया हूं और अब खाद-उर्वरक का हिसाब भी लूंगा। 

उन्होंने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे कालाबाजरी और किसानों की समस्या खत्म करने में नाकाम रहें हैं। यह कमजोर सरकार की पहचान है। खुबा ने कहा कि केंद्र सरकार पहले भी मदद कर रही थी और आगे भी करती रहेगी। 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में यह सिस्टम तैयार किया गया। कृषि मंत्री ने भारत सरकार को पत्र लिखकर कहा कि राज्य को आवश्यकता अनुसार खाद और उर्वरक नहीं मिल रहा है। लेकिन, ये बिल्कुल गलत है। केंद्र की तरफ से कभी कमी नहीं हुई। भारत सरकार 262 रुपए में यूरिया देती है। किसानों ने 600 रुपये से ज्यादा ख़रीदा है। 

केन्द्रीय मंत्री ने किसानों से अपील की है कि ज्यादा कीमत में खरीददारी न करें। खुबा ने कहा कि कुछ लोग पैसा कमाने का काम कर रहे हैं और उन्हें रोका जाएगा।

 

 

 

 

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब