लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने अपने सभी कर्मचारियों को टीकाकरण कराने की सलाह दी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को टीकाकरण कराने की सलाह दी है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की प्रभावी रोकथाम की जा सके। कार्मिक मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

आदेश के मुताबिक, सरकार हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और उसने 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों का टीकाकरण करने का निर्णय लिया है।

सभी केंद्रीय सरकारी विभागों को जारी आदेश में कहा गया, '' केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को टीकाकरण कराने की सलाह दी जाती है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की प्रभावी रोकथाम की जा सके। टीकाकरण के बाद भी उन्हें कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।''

एक सरकारी आंकड़े के मुताबिक, केंद्र सरकार के करीब 48.34 लाख कर्मचारी हैं।

इससे पहले, अप्रैल की शुरुआत में कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के केंद्रीय कर्मचारियों को टीका लगवाने की सलाह दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर