लाइव न्यूज़ :

जनगणना 2021: भारत में पहली बार अलग से होगी ओबीसी की गिनती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 1, 2018 09:56 IST

मंडल कमीशन की सिफारिशों के आधार पर अन्‍य पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिए जाने के करीब 3 दशक बाद, 2021 की जनगणना में पहली बार ओबीसी की गिनती होगी।

Open in App

मंडल कमीशन की सिफारिशों के आधार पर अन्‍य पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिए जाने के करीब 3 दशक बाद, 2021 की जनगणना में पहली बार अलग से ओबीसी की गिनती होगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार (31 अगस्‍त) को इसका ऐलान किया। खबर के अनुसार पहली बार 2021 में अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे। सरकार के द्वारा किया जाने वाला ये ऐलान 2019 के चुनावों का लुभावना वादा माना जा सकता है। 

गृहमंत्री की ओर से कहा गया है कि 2021 में पेश होने वाली देश की जनगणना का आंकड़ा तैयार करने की समीक्षा की है। इसके बाद ही ये फैसला लिया गया है। आजादी के बाद पहली बार ओबीसी से संबंधित आंकड़े भी इकट्ठा करने का विचार किया गया है। 2006 में देश की आबादी का नमूना सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन की एक शाखा राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) ने सर्वे रिपोर्ट की घोषणा की थी। 

इसमें बताया था कि देश में ओबीसी आबादी कुल आबादी की करीब 41 फीसदी है। पेश की जाने वाली रिपोर्ट 2024 तक तैयार कर ली जाएगी। केंद्र के इस फैसले से राजनैतिक पार्टियों की वह मांग खत्म हो सकती है कि अंग्रेजों के द्वारा 87 साल पहले की गई जाति आधारित जनगणना के डेटा को अपडेट किया जाए। 2011 में इससे पहले जनगणना करवाई गई थी।  4, 893.60 करोड़ रुपए के खर्च  पर पूरी हुई इस जनगणना को डेटा सार्वजनिक नहीं किया गया था । ये इसलिए नहीं की गई थी क्योंकि हमारे देश में महापंजीयक ने उसमें कुछ निश्चित गलतियां पकड़ी थीं। 

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने 2011 में सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना कराई थी और मौजूदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने तीन जुलाई 2015 में इसके नतीजों का ऐलान किया था। इसके बाद 28 जुलाई 2015 को सरकार ने कहा था कि जाति जनगणना के संबंध में कुल 8.19 करोड़ गलतियां पाई गई हैं जिनमें से 6.73 करोड़ गलतियां सुधार दी गई। हालांकि 1.45 करोड़ गलतियों में अभी सुधार नहीं किया गया है। अब 2021 की जनगणना का हर किसी को इस बार इंतजार रहेगा।

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर