कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये मनायें मकर संक्रांति : मुख्यमंत्री

By भाषा | Published: January 13, 2021 09:20 PM2021-01-13T21:20:50+5:302021-01-13T21:20:50+5:30

Celebrate Makar Sankranti by following the rules of Kovid-19: Chief Minister | कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये मनायें मकर संक्रांति : मुख्यमंत्री

कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये मनायें मकर संक्रांति : मुख्यमंत्री

लखनऊ 13 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

बुधवार को यहां जारी शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति का विशिष्ट पर्व विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल एवं सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Celebrate Makar Sankranti by following the rules of Kovid-19: Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे