लाइव न्यूज़ :

CBSE नए पैटर्न पर कर रही विचार, अब छात्र खुली बुक से देंगे परीक्षा, जानिए क्या है 'ओपन बुक' व्यवस्था

By आकाश चौरसिया | Updated: February 22, 2024 17:13 IST

CBSE यह सुविधा कक्षा 9 से लेकर 10 में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के लिए यह परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा कक्षा 11 और 12 में जीवविज्ञान, अंग्रेजी और गणित में भी सुविधा रहेगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मीडिया एवं जनसंपर्क की निदेशक रमा शर्मा ने इस बात को पुख्ता किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देCBSE नए सत्र के लिए नया पैटर्न पर विचार कर रहा हैसीबीएसई कक्षा 9 से 12 के बच्चों को यह सुविधा दे सकता हैओपन बुक परीक्षा से छात्रों को मिलेगी ये लाभ

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इन दिनों नए पैटर्न पर परीक्षा कराने की योजना बना रहा है। इसके तहत यह पैटर्न कक्षा 9 से 12 तक लागू हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने बताया कि इस पायलट प्रोग्राम के तहत ओपन-बुक एग्जाम के जरिए लाएगी। वहीं, यह सुविधा कक्षा 9 से लेकर 10 में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के लिए यह परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा कक्षा 11 और 12 में जीवविज्ञान, अंग्रेजी और गणित में भी सुविधा रहेगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मीडिया एवं जनसंपर्क की निदेशक रमा शर्मा ने इस बात को पुख्ता किया है। 

रमा शर्मा ने कहा कि प्रिय दोस्तों ये सूचना सही है। यह निर्णय 2023 में आयोजित गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिया गया है और जल्द ही पायलट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे जुड़ी बातों को जानने के लिए आप वेबसाइट पर जीबी मिनट्स (पाठ्यक्रम समिति मिनट्स) दिसंबर 2023 देख सकते हैं। जब पूछा गया कि क्या सीबीएसई कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ओपन-बुक परीक्षाओं का सुझाव दे रहा है? उन्होंने कहा कि यह पायलट प्रोग्राम नवंबर-दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। ओपन-बुक परीक्षाएं पिछले साल जारी नए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे की सिफारिशों के अनुरूप होंगी। 

क्या है ओपन बुक परीक्षा?ओपन बुक परीक्षा, एक ऐसा परीक्षा है जिसमें बच्चों को किताबों को बंद करके नहीं बल्कि किताब खोलकर परीक्षा देनी होगी। ओपन-बुक परीक्षा में छात्रों को परीक्षा के दौरान अपने नोट्स, पाठ्यपुस्तकें या अन्य अध्ययन सामग्री ले जाने और उन्हें देखने की अनुमति होगी। यह परीक्षा छात्रों के ज्ञान का नहीं बल्कि छात्रों की विषयों की समझ का मूल्यांकन करने की एक नई पद्धति है। जो अभी तक बंद किताब प्रारूप के विपरीत, अब खुली किताब परीक्षाएं छात्रों को प्रश्नों का उत्तर देते समय स्टडी मैटिरियल, नोट्स और अन्य उपयोगी स्रोतों का संदर्भ लेने की अनुमति देती हैं।

टॅग्स :एजुकेशनसीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण