लाइव न्यूज़ :

CBSE ने बदल दिया पूरा पैटर्न: रटंती विद्या पर नहीं, अब बच्चों का मूल्यांकन उनके सोचने, समझने और प्रयोग करने की क्षमता पर होगा आधारित

By रुस्तम राणा | Updated: October 27, 2025 11:40 IST

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उस विज़न को जमीन पर उतारने की दिशा में है, जिसमें कहा गया था कि “रटने वाली शिक्षा” को खत्म कर “सीखने और समझने” पर जोर दिया जाए। 

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म बना रहा है जो पूरे देश में स्कूल आकलन प्रणाली को पूरी तरह बदल देगा। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उस विज़न को जमीन पर उतारने की दिशा में है, जिसमें कहा गया था कि “रटने वाली शिक्षा” को खत्म कर “सीखने और समझने” पर जोर दिया जाए। 

शिक्षा में डिजिटल क्रांति की दस्तक सीबीएसई का यह डिजिटल प्लेटफॉर्म शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता वाले ‘कौशल आधारित मूल्यांकन’ तैयार करने में मदद करेगा। यह प्लेटफॉर्म शिक्षकों को प्रश्न निर्माण, समीक्षा, विश्लेषण और आकलन डिज़ाइन के सभी टूल एक ही जगह उपलब्ध कराएगा। 

आपको बता दें कि यह कदम सीबीएसई के उस बड़े मिशन का हिस्सा है, जो शिक्षा को “परीक्षा-केंद्रित” से “सीखने-केंद्रित” बनाने पर केंद्रित है। अब बच्चों का मूल्यांकन उनके सोचने, समझने और प्रयोग करने की क्षमता पर आधारित होगा, न कि सिर्फ रटे हुए उत्तरों पर। 

बोर्ड ने पहले ही कक्षा 6 से 10 के लिए भी योग्यता-आधारित परीक्षा का ढांचा (Competency-Based Assessment Framework) शुरू कर दिया है। इसमें विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों पर ज्यादा जोर दिया जाता है। 

कक्षा 3, 5 और 8 के लिए लॉन्च किया जा रहा SAFAL मूल्यांकन

'सफल मूल्यांकन' मुख्य रूप से बच्चों के कोर कॉन्सेप्ट्स, ज्ञान का सही उपयोग और उनकी तेज सोचने की क्षमता को परखेगा। यह आकलन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगा, जिससे नतीजे जल्दी और सही मिलेंगे। इसके तहत स्कूलों को बच्चों की कमजोरियों के बारे में पक्की जानकारी मिलेगी। इससे वे उन बच्चों पर सीधा ध्यान दे पाएंगे और अपनी क्लास में पढ़ाने के तरीके बदल पाएंगे। 

टॅग्स :सीबीएसईएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल