लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे इस बार 10वीं और 11वीं के नंबर से होंगे तय, जानें क्या होगा फॉर्मूला

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2021 11:54 IST

CBSE Class 12 Result 2021: सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि इस बार 12वीं के नतीजे 10वीं और 11वीं सहित 12वीं के प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल नंबरों से तय होंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे10वीं, 11वीं के नतीजों और 12वीं के प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल में नंबर के आधार पर जारी होंगे 12वीं रिजल्ट10वीं के 5 विषयों में से 3 विषयों के अच्छे नंबरों और 11वीं के सभी विषयों में आए नंबर का औसत होगा शामिल

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 12वीं के इस बार के नतीजों को लेकर रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी गई है। सीबीएसई ने इस रिपोर्ट में बताया है कि इस बार कैसे 12वीं के मार्कशीट तैयार किए जाएंगे। साथ ही ये भी कहा गया है कि 31 जुलाई तक 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

सीबीएसई ने अपने जवाब में कहा है कि 12वीं के नतीजे कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में प्रदर्शन के आधार पर जारी किए जाएंगे। इसके तहत 12वीं के यूनिट टेस्ट, प्री-बोर्ड एग्जाम और प्रैक्टिकल्स के नंबर शामिल किए जाएंगे। साथ ही सीबीएसई ने कहा है जो स्टूडेंट अलग से परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें बाद में मौका दिया जाएगा।  

CBSE 12th Result: मार्कशीट का होगा ये फॉर्मूला

सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि कक्षा 10वीं में प्रदर्शन का 30 प्रतिशत वेटेज 12वीं के नतीजों में शामिल किया जाएगा। ऐसे ही 11वीं के 30 प्रतिशत और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल आदि के नतीजों का 40 प्रतिशत वेटेज शामिल किया जाएगा।

सीबीएसई ने कहा कि 10वीं के 5 विषयों में से 3 विषयों के अच्छे नंबरों को शामिल किया जाएगा। वहीं, 11वीं के पांच विषयों के नंबर का औसत लिया जाएगा।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 3 जून को दो हफ्तों में सीबीएसई से मूल्यांकन क्राइटेरिया को लेकर अपनी योजना साझा करने को कहा था। सीबीएसई ने परीक्षा रद्द होने के बाद चार जून को 13 सदस्यीय समिति का गठन किया था।

इससे पहले केंद्र सरकार ने सीबीएसई की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय एक जून को लिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह निर्णय छात्रों के हित के मद्देनजर लिया गया है। 

टॅग्स :सीबीएसई 12वी रिजल्टसुप्रीम कोर्टसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए