लाइव न्यूज़ :

CBSE 12th Result 2024: मेरिट लिस्ट नहीं, 116145 छात्रों को 90 फीसदी, 24068 छात्रों को मिले 95 फीसदी से अधिक अंक

By धीरज मिश्रा | Updated: May 13, 2024 13:15 IST

CBSE 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया। छात्र अपना परिणाम जानने के लिए सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने इस बार भी नहीं जारी की मेरिट लिस्ट 1 लाख, 16 हजार 145 छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए24068 छात्रों को मिले 95 फीसदी से ज्यादा अंक

CBSE 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया। छात्र अपना परिणाम जानने के लिए सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि इस साल 1लाख, 16 हजार 145 छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए।

वहीं, 24068 छात्रों ने 95 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि छात्र अपना परिणाम डिजि लॉकर और उमंग एप के माध्यम से चेक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि साल 2023 में 90.68 फीसदी लड़कियां पास हुई थी, वहीं, इस साल 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुईं। इसी तरह साल 2023 में 84.67 लड़के पास हुए और 2024 में 85.12 फीसदी लड़के पास हुए।

थर्ड जेंडर साल 2023 में 60 फीसदी और 2024 में 50 फीसदी पास प्रतिशत रहा। संयम भारद्वाज ने बताया कि 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हुई। 2 अप्रैल 2024 को खत्म हुआ। 12वीं की परीक्षा 47 दिनों तक चली। वहीं, 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चली। यह परीक्षा 28 दिनों में खत्म हुई। संयम भारद्वाज ने कहा कि गत वर्षों की तरह इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। क्योंकि, सीबीएसई छात्रों के बीच अनहेल्दी कॉम्पिटिशन नहीं चाहता। 

90.62 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे पास

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने आगे बताया कि इस साल 90 फीसदी से अधिक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का पास प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि इस साल 5057 बच्चों ने नामांकन कराया था। 5019 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 4548 बच्चे पास हुए। जिसमें 262 छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक लिए। वहीं, 43 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक लिए। 

इतने बच्चों की आई कंपार्टमें

साल 2023 में 125705 और साल 2024 में 122170 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। कंपार्टमेंट की परीक्षा के बारे में जल्द ही सीबीएसई की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर बताया जाएगा। 

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इनएजुकेशनपरिणाम दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष