लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th Result 2024: 10वीं का परिणाम जारी, 93.60 छात्र हुए पास, त्रिवेंद्रम 99.75 के साथ सबसे आगे

By धीरज मिश्रा | Updated: May 13, 2024 13:52 IST

CBSE 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने 10वीं क्लास का परिणाम जारी किया 10वीं क्लास में 93.60 छात्र हुए पास, त्रिवेंद्रम 99.75 के साथ सबसे आगे 10वीं परीक्षा के लिए 2251812 छात्रों ने कराया था पंजीकरण

CBSE 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया। छात्र अपना परिणाम जानने के लिए सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि इस साल 93.60 छात्र पास हुए। रीजन में  99.75 के साथ त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा।

उन्होंने बताया कि साल 2024 में 25724 स्कूलों में 7603 परीक्षा केंद्र बनाए गए। वहीं, साल 2023 में 24480 स्कूलों में 7241 परीक्षा केंद्र बनाए गए। साल 2023 में 2184117 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 2165805 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 2016779 छात्र पास हुए। 93.12 पास प्रतिशत रहा। वहीं, साल 2024 में 2251812 छात्रों ने पंजीकरण कराया। 2238827 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 2095467 छात्र पास हुए, पास प्रतिशत 93.60 रहा। गत वर्ष के परिणाम की तुलना में इस साल 0.48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

क्षेत्र के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत

त्रिवेन्द्रम- 99.75%विजयवाड़ा- 99.60%चेन्नई- 99.30%बेंगलुरु- 99.26%अजमेर- 97.10%पुणे- 96.46 %दिल्ली पूर्व- 94.45%दिल्ली पश्चिम- 94.18%चंडीगढ़- 94.14%पंचकुला- 90.26%पटना- 92.91 %प्रयागराज- 92.72%पंचकुला-92.16 %भुवनेश्वर- 92.03%देहरादून- 90.97%भोपाल- 90.58%नोएडा- 90.46%गुवाहाटी- 77.94%

94 फीसदी से ज्यादा लड़कियां पास

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि साल 2024 में 94.75 लड़कियां पास हुई। 2023 में यह आंकड़ा 94.25 था। वहीं, इस साल 92.71 लड़के पास हुए, जबकि साल 2023 में 92.27 लड़के पास हुए थे। थर्ड जेंडर के तौर पर इस साल 91.30 छात्र पास हुए, साल 2023 में 90.00 फीसदी पास हुए। लड़कों की तुलना में 2.04 बेहतर प्रदर्शन किया।

इतने बच्चों की आई कंपार्टमेंट

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि इस साल 132337 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। जबकि, साल 2023 में 134774 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी। इस साल गत वर्ष की तुलना में कंपार्टमेंट प्रतिशत 5.91 रहा। 

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इनपरिणाम दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतBSEB Bihar Board Class 10th results: बिहार बोर्ड में छात्राओं ने मारी बाजी, दो छात्राओं के 492 अंक; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतRBSE 10th Result 2026: आज आएगा राजस्थान बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट देख पाएंगे परिणाम, जानें टाइमिंग

भारतबिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज, रोल नंबर तैयार रखें, ऐसे झटपट देखें अपना Result

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर