लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th Result: सीबीएसई की 10वीं के नतीजे घोषित, 93.12% स्टूडेंट हुए पास, ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट

By विनीत कुमार | Updated: May 12, 2023 14:20 IST

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इससे पहले सीबीएसई ने आज ही 12वीं के रिजल्ट भी जारी किए थे। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक किए जा सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इससे पहले आज ही सुबह में बोर्ड ने 12वीं के भी रिजल्‍ट जारी किए थे। छात्र-छात्राएं सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे चेक कर सकते हैं। 10वीं में इस बार 93.12 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं।

इस साल सीबीएसई 10वीं के पास प्रतिशत में पिछले बार के मुकाबले 1.28 फीसदी की गिरावट है। साल 2022 में पास प्रतिशत 94.40 प्रतिशत था। हालांकि कोविड से पहले के आकड़ों को देखें तो इस बार के रिजल्ट ज्यादा बेहतर हैं। साल 2019 में 91.10% स्टूडेंट पास हुए थे। इस बार यह 93 प्रतिशत से ज्यादा है।

CBSE 10th Result 2023: सीबीएसई की इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

स्टूडेंट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर 10वीं सहित 12वीं के भी रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज कराना होगा। नतीजे cbse.nic.in, digilocker.gov.in या results.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी छात्र अपने मार्कशीट हासिल कर सकते हैं। 12वीं की तरह सीबीएसई ने 10वीं के लिए भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है।

सीबीएसई के 12वीं के ऐसे रहे परिणाम

इससे पहले सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट भी जारी किए। इसमें 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार सफलता हासिल की है जो पिछले साल के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है। पिछले साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 92.71 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। हालांकि विद्यार्थियों के पास होने का प्रतिशत कोविड-19 महामारी फैलने से पहले 2019 के 83.40 प्रतिशत से अधिक है। 

सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 16.60 लाख से अधिक छात्र बैठे थे। त्रिवेंद्रम क्षेत्र में सबसे अधिक 99.91 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि प्रयागराज क्षेत्र में सबसे कम 78.05 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 1.25 लाख से अधिक विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया है। 

टॅग्स :सीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसईसीबीएसई 12वी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी