लाइव न्यूज़ :

एल एन मिश्र हत्या मामले में पुन: जांच का अनुरोध करने संबंधी अभ्यावेदन पर विचार करे सीबीआई: अदालत

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:15 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को पूर्व रेल मंत्री एलएन मिश्र की हत्या की पुन: जांच का अनुरोध करने वाले एक अभ्यावेदन पर विचार करने के लिए कहा है। मिश्र की 1975 में बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एक विस्फोट में मौत हो गई थी। उच्च न्यायालय मिश्र के पोते की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें सीबीआई को पांच नवंबर, 2020 को दिए गए उनके अभ्यावेदन और उनके दादा की मौत की फिर से जांच या आगे की जांच के लिए उनके द्वारा प्रदान की गई किसी भी जानकारी व अभ्यावेदन पर विचार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति ए जे भंभानी की पीठ ने याचिकाकर्ता वैभव मिश्र के पांच नवंबर, 2020 के अभ्यावेदन पर कानून के अनुसार जवाब देने के लिए सीबीआई को निर्देश के साथ याचिका का निपटारा किया। एक निचली अदालत ने 46 साल पहले पूर्व रेल मंत्री एल एन मिश्र की हत्या के मामले में दिसंबर 2014 में तीन ‘आनंद मार्गी’ और एक वकील को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। निचली अदालत ने माना था कि आतंकी कृत्य का उद्देश्य तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार पर समूह के जेल में बंद प्रमुख को रिहा करने के लिए दबाव बनाना था। दोषियों ने 2015 में उच्च न्यायालय के समक्ष एक अपील दायर की थी जिसमें निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई थी और उन्हें जमानत दे दी गई थी। अपील अभी भी उच्च न्यायालय में लंबित है। निचली अदालत ने तीन ‘आनंद मार्गी’ - संतोषानंद, सुदेवानंद और गोपालजी - तथा वकील रंजन द्विवेदी को मिश्र की हत्या का दोषी ठहराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो