लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब नीति मामले की जाँच अब सीएम केजरीवाल तक पहुंची, सीबीआई ने 16 अप्रैल को किया तलब

By रुस्तम राणा | Updated: April 14, 2023 18:14 IST

आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया गयादिल्ली के सीएम इस पूछताछ में शामिल होंगे, पूछताछ सीबीआई मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगीआप ने कहा- केजरीवाल को भ्रष्टाचार पर सवाल करने के लिए सीबीआई का समन भेजा गया

नई दिल्ली: दिल्ली में नई शराब नीति के मामले की जाँच की आँच अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुँच गई है। इस मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने उन्हें शुक्रवार को नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया गया है। दिल्ली के सीएम इस पूछताछ में शामिल होंगे। पूछताछ सीबीआई के दिल्ली मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी। 

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार पर सवाल करने के लिए सीबीआई का समन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नोटिस के जरिए आप के राष्ट्रीय संयोजक को धमकाने की कोशिश की गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे।

आपको बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सलाखों के पीछे हैं। शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमारे देश में कई राष्ट्र-विरोधी ताकतें हैं जो देश की प्रगति नहीं चाहती हैं। देश के गरीबों और दलितों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कौन नहीं चाहता है? ... सभी जो नहीं चाहते थे, उन्होंने मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। जिन्होंने जेल भेजा, वे देश के दुश्मन हैं..."

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीसीबीआईआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप