लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर छापेमारी में एक करोड़ रुपये की नकदी जब्त की

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में की गई छापेमारी के दौरान बुधवार को 1.07 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की ।

एजेंसी ने बताया कि एक मामला पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में तैनात मुख्य बिजली वितरण अभियंता रवीश कुमार के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक की संपत्ति का है । दूसरा मामला चेन्नई में भारत पर्यटन के सहायक निदेशक एस रामकृष्णन द्वारा होटल मालिकों से कथित तौर पर रिश्वत लेने से जुड़ा है ।

मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई ने बुधवार को पटना, चेन्नई, कोच्चि, एर्नाकुलम और कोल्लम समेत 15 स्थानों पर छापेमारी की।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि कुमार ने जनवरी 2009 से अक्टूबर 2020 के दौरान रेलवे में पद पर रहते हुए आय के ज्ञात स्रोत से अधिक की संपत्ति अर्जित की।

एजेंसी ने कहा कि रामकृष्णन से जुड़े मामले में आरोप है कि उन्होंने होटल मालिकों से रिश्वत ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो