लाइव न्यूज़ :

मणिपुर वायरल वीडियो मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू

By अंजली चौहान | Updated: July 29, 2023 13:21 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 4 मई की रात को तीन महिलाओं को निर्वस्त्र करने, उनमें से एक के साथ यौन उत्पीड़न करने और उनके दो पुरुष सदस्यों की हत्या करने के मामले की जांच शुक्रवार रात को अपने हाथ में ले ली।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने सीबीआई को सौंपी जांच मणिपुर वीडियो मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर 4 मई को दो महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो हुआ था वायरल

इंफाल: मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न सड़क पर घुमाने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। मणिपुर पुलिस से ये केस सीबीआई को ट्रांसफर किया गया है जिसने अब अपनी जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि सीबीआई के अधिकारियों के हाथ में केस आने के एक दिन बाद ही इस मामले में एफआईआऱ दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया। सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा भी दायर किया और कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ किसी भी अपराध के प्रति शून्य-सहिष्णुता रखती है और अदालत से यह निर्देश देने की मांग की कि मामले की सुनवाई मुकदमा दायर होने के छह महीने के भीतर समाप्त की जाए। केंद्र ने यह भी कहा कि आरोप पत्र का ट्रायल मणिपुर के बाहर होना चाहिए।

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला द्वारा दायर हलफनामे में कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बहुत जघन्य मानती है, जिन्हें न केवल उतनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए, बल्कि न्याय भी किया जाना चाहिए ताकि पूरे देश में अपराधों के संबंध में इसका निवारक प्रभाव पड़े।

सीबीआई मणिपुर में कई मामलों में पहले से जांच कर रही 

गौरतलब है कि केंद्रीय जांच एजेंसी विशेष जांच टीम (एसआईटी) पहले से ही मणिपुर में हिंसा और राज्य के शस्त्रागारों से हथियारों की लूट से संबंधित छह अन्य मामलों की जांच कर रही है।

सीबीआई जांच से परिचित अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी पीड़ितों, उनके परिवारों और गवाहों के बयान लेने के अलावा मणिपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को हिरासत में लेगी और उनसे पूछताछ करेगी।

बता दें कि मणिपुर में 3 मई को हिंसा भड़कने के अगले दिन 4 मई को एक गांव में दो महिलाओं को उपद्रवियों ने जबरन पकड़ा और उनके कपड़े उतरवा कर उनसे परेड करवाई। इस मामले से जुड़ा फुटेज 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद सड़क से लेकर संसद तक मामले की गूंज उठी।

वीडियो सामने आने के बाद राज्य सरकार से आरोपियों को पकड़ने की मांग जब तेज हुई तो मणिपुर पुलिस हरकत में आई। इस मामले में वीडियो सामने आने के बाद ही शाम तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा कई अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद केंद्र सरकार ने मणिपुर पुलिस से यह केस लेकर सीबीआई को सौंप दिया। 

टॅग्स :मणिपुरसीबीआईगृह मंत्रालयवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप