लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने अपने चार अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए, छापे मारे

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी सीबीआई ने बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने की आरोपी कंपनियों के खिलाफ जांच में समझौता करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में अपने चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें दो पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। इस सिलसिले में एजेंसी ने बृहस्पतिवार सुबह गाजियाबाद में अपनी प्रशिक्षण अकादमी तथा 13 अन्य स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जिसमें उसके खुद के अधिकारी बैंकों से धोखाधड़ी करने की आरोपी उन कंपनियों से कथित रूप से रिश्वत लेने को लेकर जांच के दायरे में हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिन सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ एजेंसी ने मामला दर्ज किया है उनके नाम हैं पुलिस उपाधीक्षक आर के ऋषि और आर के संगवान, निरीक्षक कपिल धनखड़ और स्टेनो समीर कुमार सिंह।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘आज दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव, मेरठ और कानपुर समेत 14 स्थानों पर आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ली गयी।’’

एजेंसी ने सीबीआई अकादमी में पदस्थ ऋषि के परिसर की तलाशी ली तो उसके लिए असहज स्थिति पैदा हो गयी क्योंकि इसी अकादमी में उसके भविष्य के अधिकारी तैयार होते हैं। यही नहीं, अन्य देशों के कैडेट को भी गाजियाबाद स्थित अत्याधुनिक अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाता है।

अपने अधिकारियों के अलावा सीबीआई ने कई अन्य लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए हैं जिनमें वकील भी शामिल हैं। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?