लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने अवैध संपत्ति रखने को लेकर डीआरआई खुफिया अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर 72 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति रखने को लेकर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डीआरआई की आइजोल क्षेत्रीय इकाई में वरिष्ठ खुफिया अधिकारी कईखोहौ डोंगल ने जनवरी 2014 से मई 2021 के बीच कथित तौर पर 1.42 करोड़ रुपये से अधिक की चल व अचल संपत्ति अर्जित की थी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पाया कि 72 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति उनके आय के ज्ञात स्रोत से कथित तौर पर अधिक है।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘आरोपी के कार्यालय और आइजोल और इंफाल में स्थित आवासीय परिसरों में आज तलाशी ली गई, जिसमें भूखंड की खरीद, आरोपी और उनकी पत्नी के विभिन्न बैंक खातों, बीमा पॉलिसी, महंगी घरेलू वस्तुएं तथा अन्य दस्तावेज बरामद किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई