लाइव न्यूज़ :

Delhi excise scam: दिल्ली आबकारी घोटाले में नामजद आठ आरोपियों के खिलाफ ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2022 19:36 IST

Delhi excise scam: दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितता के सिलसिले में सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद भाजपा और ‘आप’ संवाददाता सम्मेलन कर और ट्वीट के जरिये एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी की थी।एफआईआर में कुल 9 निजी लोगों को नामजद किया गया है। मनोज राय को छोड़कर सभी निजी व्यक्तियों के खिलाफ एलओसी जारी किया गया है।

नई दिल्लीः सीबीआई ने दिल्ली आबकारी घोटाले में नकेल कसना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने दिल्ली आबकारी घोटाले के संबंध में दर्ज की गई प्राथमिकी में नामजद आठ आरोपियों के खिलाफ ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया है।

 सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी की थी। एफआईआर में कुल 9 निजी लोगों को नामजद किया गया है। परनोड रिकार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय को छोड़कर सभी निजी व्यक्तियों के खिलाफ एलओसी जारी किया गया है।

आरोपियों में ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर, ब्रिंडको स्पिरिट्स के मालिक अमनदीप ढाल, इंडोस्पिरिट के मालिक समीर महेंद्रू, बडी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा, राधा इंडस्ट्रीज के दिनेश अरोड़ा, महादेव लिकर के मालिक सनी मारवाह शामिल हैं। 

आबकारी नीति ‘ भ्रष्टाचार’ मामले को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। हालांकि अधिकारियों ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी ने ‘फिलहाल’ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने (प्रधानमंत्री नरेंद्र)मोदी सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि वह हर सुबह ‘‘सीबीआई-ईडी (प्रवर्तन निदेशालय)’’ का खेल खेलती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घबराए हुए हैं क्योंकि घोटाले की जड़ें उनके दरवाजे तक जाती है।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 17 नवंबर, 2021 से लागू आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित प्रक्रियात्मक चूक और नियमों के उल्लंघन की जांच की पिछले महीने सिफारिश की थी, जिसके बाद सीबीआई ने सिसोदिया के आ‍वास सहित अन्य ठिकानों पर छापे मारे थे। सक्सेना द्वारा जांच की सिफारिश करने के बाद दिल्ली सरकार ने जुलाई में यह नीति वापस ले ली थी।

टॅग्स :दिल्ली सरकारसीबीआईमनीष सिसोदियाAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"