लाइव न्यूज़ :

INX मीडिया केस : पी चिदंबरम को CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया, 3 जून तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 31, 2018 12:17 IST

P chidambaram INX Media Case: पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से आज सीबीआई पूछताछ करेगी। उनको आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई: पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से आज सीबीआई पूछताछ करेगी।  उनको आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है।

इतना ही नहीं इस मामले पर आज पहले ही जमनत के लिए अर्जी लगाई जा चुकी है जिस पर हाइकोर्ट में आज सुनवाई भी हुई है।एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग केस के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्‍स मीडिया मामले में दिल्‍ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर तीन जुलाई तक रोक लगा दी है।  वहीं, बुधवार (30 मई) को चिदंबरम को एयरेसल मैक्सिस मामले में राहत मिली थी और 5 जून तक कार्रवाई पर रोक लग गई है। 

सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि चिदंबरम को दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड इलाके में स्थित एजेंसी के मुख्यालय में जांचकर्ताओं के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है। एयरेसल मैक्सिस मामले में राहत मिलने के थोडी देर बाद ही चिदंबरम की ओर से आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी थी।

वहीं, 28 फरवरी को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम के बेटे कार्ति को गिरफ्तार किया था। हांलाकि बाद में उनको रिहा कर दिया गया था। कार्ति पर 2007 में आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी दिलाने के लिए पैसे लेने का आरोप है। उस समय उनके पिता पी चिदंबरम सरकार में वित्तमंत्री थे। 

 

टॅग्स :पी चिदंबरमसीबीईदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos