लाइव न्यूज़ :

CBI ने पिछले तीन सालों में 56 नेताओं के खिलाफ दर्ज किए मामले, लेकिन अभी तक 11 के खिलाफ नहीं हुई FIR

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 21, 2019 20:59 IST

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सीबाआई ने जिन 56 नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं उनमें 26 मामलों में एफआईआर के बाद जांच चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पिछले तीन वर्षों में 56 नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 26 अभी भी जांच के दायरे में हैं।सीबीआई ने 2017 में नेताओं के खिलाफ सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पिछले तीन वर्षों में 56 नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 26 अभी भी जांच के दायरे में हैं और 11 के खिलाफ शिकायत हुई है, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। बता दें कि अपनी सामान्य जांच में सीबीआई या तो सीधे तौर पर एफआईआर दर्ज करती है या प्रारंभिक जांच शुरू करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाती है।

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सीबाआई ने जिन 56 नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं उनमें 26 मामलों में एफआईआर के बाद जांच चल रही है, 11 मामलों में पूछताछ हो रही है, अन्य 11 मामलों में ट्रायल चल रहा है, एक नियमित विभागीय कार्रवाई (आरडीए) के लिए भेजा गया और सात मामलों को बंद कर दिया गया है। 

आरडीए ऐसे मामले होते हैं जो सीबीआई भारतीय दंड संहिता या आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत दर्ज नहीं करती हैं, बल्कि उन्हें व्यक्ति से संबंधित विभागों के पास कार्रवाई के लिए भेजती है।

समाचार वेब पोर्टल 'द प्रिंट' के अनुसार, सिंह ने यह भी कहा कि सीबीआई ने 2017 में नेताओं के खिलाफ सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया है कि 2016 में 11 मामले, 2017 में 18 मामले, 2018 में 13 मामले और 2019 में अबतक 14 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने अपने लिखित उत्तर में राज्यसभा में यह जानकारी दी है।

कुल मिलाकर, सीबीआई ने पिछले तीन वर्षों में बैंकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू), नेताओं, संयुक्त सचिव और अन्य के खिलाफ 160 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें प्रारंभिक पूछताछ की गई।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रराज्यसभा सत्रजितेन्द्र सिंहएनडीए सरकारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो