लाइव न्यूज़ :

धनबाद जज हत्याकांड: सीबीआई ने की बड़ी घोषणा, साजिशकर्ता की जानकारी देने वाले को मिलेंगे 5 लाख रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2021 15:20 IST

धनबाद जज हत्याकांड मामले में सीबीआई पिछले कई दिनों से जांच कर रही है लेकिन उसके हाथ अब भी खाली ही नजर आ रहे हैं. सीबीआई के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है वहीं सीबीआई ने इस मामले में बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि जो भी शख्स साजिशकर्ताओं की जानकारी देगा उसे सीबीआई 5 लाख रुपये  इनाम देगी. 

Open in App

धनबाद जज हत्याकांड मामले में सीबीआई पिछले कई दिनों से जांच कर रही है लेकिन उसके हाथ अब भी खाली ही नजर आ रहे हैं. सीबीआई के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है वहीं सीबीआई ने इस मामले में बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि जो भी शख्स साजिशकर्ताओं की जानकारी देगा उसे सीबीआई 5 लाख रुपये  इनाम देगी. 

बता दें कि बीते दिनों एसआईटी की जांच के बाद सीबीआई ने धनबाद जज हत्याकांड मामले का जिम्मा संभाला था. धनबाद जिले में पदस्थ न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत बीते महीने 28 जुलाई को सुबह टहलने के दौरान वाहन से टक्कर लगने से हुई थी. सीबीआई ने जज उत्तम आनंद की हत्या मामले में 20 अधिकारियों की टीम गठित की थी. झारखंड सरकार के केंद्र  से अनुरोध के बाद सीबीआई ने जांच का जिम्मा लिया था.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के न्यायाधीश 49 वर्षीय उत्तम आनंद की वाहन की टक्कर से हुई मौत की जांच सीबीआई के हवाले करने का फैसला किया था. वहीं इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के पास चौड़ी सड़क के किनारे वॉक करने जज उत्तम आनंद को पीछे आ रहे ऑटो रिक्शा ने सड़क खाली होने के बावजूद टक्कर मारी और वहां से फरार हो गया.  इस घटना के बाद जज उत्तम आनंद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने झारखंड उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि उसे एक दिन पहले राज्य सरकार से मामले की जांच संभालने हेतु पत्र मिला है. मुख्य न्यायाधीश डॉ.रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने सीबीआई को मामले की जांच यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया था.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 30 जुलाई को धनबाद के न्यायाधीश के ‘दुखद निधन’ पर स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने झारखंड के मुख्य सचिव ओर पुलिस महानिदेशक से एक सप्ताह में मामले की जांच से संबंधित स्थिति रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया था. हांलाकि एसआईटी और सीबीआई की जांच के बावजूद अब तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग पाया है. 

टॅग्स :झारखंडसीबीआईधनबादसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष