लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने रिश्वत के आरोप में हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स के पूर्व सीएमडी के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: November 8, 2020 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के पूर्व सीएमडी मयुख भादुड़ी के खिलाफ कथित रूप से रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के पूर्व अध्यक्ष सह मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भादुड़ी ने वाराणसी में व्यापार सुविधा केंद्र और शिल्प संग्रहालय (टीएफसीसीएम) के निर्माण की निविदा देने के लिये कथित रूप से एक करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी ।

  जांच एजेंसी द्वारा भादुड़ी के खिलाफ प्रारंभिक जांच करने के बाद यह उनके खिलाफ दूसरा मामला है ।

उन्होंने बताया कि इस्पात मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) को तीन जून 2015 को टीएफसीसीएम परियोजना के कार्यान्वयन के लिए परियोजना प्रबंधन सेवा प्रदाता (पीएमएसपी) नियुक्त किया गया था।

यह आरोप है कि ट्रांस मेटालाइट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विकास जालान ने परियोजना के पीएमएसपी के रूप में एचएससीएल के चयन के ​लिये जिलियन इंफ्रा के अनंत सक्सेना से 2.25 करोड़ रुपये की मांग की थी।

प्राथमिकी में कहा गया है कि सक्सेना ने कथित रूप से जून 2015 में 15 लाख और दस लाख रुपये दिये ।

पीएमएसपी के रूप में चयन होने के बाद एचएससीएल ने परियोजना के संबंध में अभिव्यक्ति पत्र प्रकाशित कराया जिसके बाद आठ बोलीदाता आगे आये।

अधिकारियों ने बताया कि यह आरोप है कि भादुड़ी ने जिलियन इंफ्रा के अनंत सक्सेना के साथ आपराधिक साजिश रची। सक्सेना ने भादुड़ी की ओर से एक बोलीदाता विजय निर्माण कंपनी लिमिटेड के एन कृष्ण राव एवं वी विजय कुमार को वाराणसी में व्यापार सुविधा केंद्र और शिल्प संग्रहालय के निर्माण का ठेका देने के लिये उनसे एक करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की ।

जांच एजेंसी की पड़ताल में यह भी पता चला कि भादुड़ी एवं सक्सेना ने विजय निर्माण को ठेका मिलने के पश्चात कंपनी से परियोजना की कुल लागत का 7.5 प्रतिशत हिस्से की भी मांग की थी ।

प्राथमिकी में कहा गया है, ''राव एवं कुमार ने हैदराबाद की मेसर्स माधुरी कंस्ट्रक्शन्स से 50 लाख रुपये की पहली किश्त का प्रबंध कर अनंत सक्सेना को दे ​दिया। यह रकम माधुरी कंस्ट्रक्शन्स के बैंक खाते से 28 मई 2015 को सक्सेना की कंपनी जिलियन इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खाते में हस्तांतरित की गयी ।''

जांच एजेंसी की प्राथमिकी में कहा गया है, ''जांच में आगे यह खुलासा हुआ कि अनंत सक्सेना को जो धन मिला था, उसे उसने धीरज कंचल नामक एक व्यक्ति दे दिया ।

भादुड़ी, सक्सेना, राव कुमार एवं कंचल के अलावा जांच एजेंसी ने चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह