लाइव न्यूज़ :

'सीबीआई-ईडी के छापे AAP सरकार को गिराने के प्रयास थे, लेकिन 'ऑपरेशन कमल' विफल रहा', केजरीवाल ने लगाया बड़ा आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: August 22, 2022 19:08 IST

इससे पहले सिसोदिया ने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सीएम ने कहा- सीबीआई और ईडी के छापे उनकी सरकार को गिराने का प्रयास थेकेंद्र की बीजेपी सरकार पर दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के अच्छे कार्यों को रोकने का लगाया आरोप

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ताजा दावे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि इसका मतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे उनकी सरकार को गिराने का प्रयास थे लेकिन दिल्ली में "ऑपरेशन कमल’’ विफल साबित हुआ। 

वहीं गुजरात के एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एकबार फिर से केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, उन्होंने मेरे स्वास्थ्य मंत्री (सत्येंद्र जैन) को झूठे मामले में गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले 2 महीने से जेल में है। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, अगर वह भ्रष्ट होते तो मैं उन्हें स्वयं निकाल देता लेकिन वह नहीं है। केजरीवाल ने आगे कहा कि अब वे (केंद्र) मनीष सिसोदिया को जेल भेजना चाहते हैं। उन्होंने कहा वे दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के अच्छे कार्यों को रोकने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

इससे पहले सिसोदिया ने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की थी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे पास भाजपा का संदेश आया है - ‘आप’ छोड़ कर भाजपा में आ जाओ, आपके खिलाफ सीबीआई और ईडी के सारे मामले बंद करवा देंगे।’’ 

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा को मेरा जवाब है - मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं और राजपूत हूं। सिर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों, षडयंत्रकारियों के सामने नहीं झुकूंगा। मेरे खिलाफ सारे मामले झूठे हैं। जो करना है कर लो।’’ 

सिसोदिया के ट्वीट के जवाब में केजरीवाल ने कहा, ‘‘इसका मतलब सीबीआई-ईडी छापे का शराब नीति और भ्रष्टाचार से कोई लेना देना नहीं? ये छापे केवल दिल्ली में “आप” की सरकार गिराने के लिए मारे गए।’’ इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, "ऑपरेशन लोटस (कमल) दिल्ली में विफल रहा।" 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :अरविंद केजरीवालBJPआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की