लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने 100 रुपये घूस मांगने वाले दो डाक अधिकारियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:12 IST

 बड़े मामलों की छानबीन करने वाली सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक कमीशन एजेंट से 100 रुपये की घूस मांगने के आरोप में डाक विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमारे लिए कोई बड़ा या छोटा मामला नहीं होता। हम सभी मामलों से एक समान रूप से निपटते हैं।

 बड़े मामलों की छानबीन करने वाली सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक कमीशन एजेंट से 100 रुपये की घूस मांगने के आरोप में डाक विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मामला तब प्रकाश में आया जब एक कमीशन एजेंट के पति ने शिकायत की कि डाक अधीक्षक संतोष कुमार सरोज और डाक सहायक सूरज मिश्रा प्रत्येक बीस हजार रुपये जमा करने पर 100 रुपये की रिश्वत मांगते हैं।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमारे लिए कोई बड़ा या छोटा मामला नहीं होता। हम सभी मामलों से एक समान रूप से निपटते हैं।’’ शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी पत्नी गांवों से डाक विभाग के बचत खाते के लिए रकम एकत्र करती है और कुंडा प्रतापगढ़ के उप डाकघर में जमा रकम को सुपुर्द कर देती है तथा वह भी इस कार्य में उसकी मदद करता है ।

उसने आरोप लगाया कि पूर्व में जब वह रकम जमा करने गया तो दोनों डाक अधिकारियों ने रकम जमा करने के बदले सुविधा शुल्क के नाम पर 25 और 26 नवंबर को 500 रुपये और 300 रुपये लिए थे । शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों ने प्रत्येक 20,000 रुपये जमा करने पर 100 रुपये देने या काम रोक देने को कहा।

दोनों ने पैसे नहीं देने पर काम रोकने और गड़बड़ी करने की धमकी भी दी। सीबीआई के प्रवक्ता ने यहां एक बयान में बताया कि शिकायत के आधार पर जाल बिछाया गया और आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई को जनता की शिकायत पर हस्तक्षेप करना पड़ा जहां गरीब ग्रामीणों को डाकखाने में अपना ही पैसा जमा करने पर रिश्वत देनी पड़ रही थी। 

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं