लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में मुख्य शूटर गिरफ्तार : सीबीआई

By भाषा | Updated: August 19, 2018 02:17 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सीबीआई ने महाराष्ट्र में तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में कथित मुख्य शूटर को आज गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अगस्त: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सीबीआई ने महाराष्ट्र में तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में कथित मुख्य शूटर को आज गिरफ्तार कर लिया। 

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के निवासी सचिन प्रकाशराव आंदुरे को पुणे में देर शाम गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि उसे कल पुणे की एक अदालत के सामने पेश किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि माना जाता है आंदुरे भी उन शूटरों में था जिसने 20 अगस्त 2013 को दिन दहाड़े दाभोलकर पर गोलियां चलायी थी। दाभोलकर पर उस वक्त गोलियां चलायी गयी थी जब वह सुबह टहलने निकले थे।इससे पहले सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में सारंग अकोलकर और विनय पवार का नाम कथित शूटर के तौर पर उल्लेख किया था। 

अभी दोनों फरार हैं।  इस उल्लेख और एजेंसी के नये दावे कि आंदुरे भी शूटरों में एक था, के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि जांच अभी चल रही है । दाभोलकर अंधविश्वास के खिलाफ मुहिम चला रहे थे।

 

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब