लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मवेशी तस्करी गिरोह के सरगना को सीबीआई ने दिल्ली में गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 6, 2020 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर सीबीआई ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी करने वाले गिरोह के कथित सरगना इनामुल हक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले हक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। कथित रूप से मवेशियों की तस्करी के गिरोह का संचालन करने के लिये उसके साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने बृहस्पतिवार को इस मामले के संबंध में कोलकाता में दो चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिसरों की तलाशी भी ली थी।

अधिकारियों ने कहा कि जांच एजेंसी ने बीएसएफ की 36 बटालियन के पूर्व कमांडेंट और फिलहाल रायपुर में तैनात सतीश कुमार, कथित सरगना हक और दो अन्य, अनारुल एसके और मोहम्मद गुलाम मुस्तफा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि मवेशी तस्कर अपनी गतिविधियों के संचालन के लिये बीएसएफ और सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को घूस दे रहे थे।

हक को इससे पहले सीबीआई द्वारा मार्च 2018 में कथित रूप से एक अन्य बीएसएफ कमांडेंट जीबू टी मैथ्यू को घूस देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मैथ्यू को जनवरी 2018 में अलप्पुझा रेलवे स्टेशन से 47 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया था। हक फिलहाल जमानत पर बाहर है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर