लाइव न्यूज़ :

पनडुब्बी संबंधित जानकारी लीक करने के आरोप में नौसेना कमांडर समेत पांच को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के बदले पनडुब्बी परियोजना से संबंधित गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में नौसेना के कमांडर रैंक के एक अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने पिछले महीने कार्रवाई की जिसमें नौसेना के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों, एक सेवारत अधिकारी तथा दो अन्य व्यक्तियों को भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अब तक एजेंसी ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अन्य स्थानों सहित 19 जगहों पर तलाशी ली जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किये गए और उनकी जांच की जा रही है।

आरोप है कि नौसेना के उक्त कमांडर ने रिश्वत लेने के बदले में ‘किलो क्लास’ की पनडुब्बियों के आधुनिकीकरण परियोजना से संबंधित जानकारी दो सेवानिवृत्त अधिकारियों से साझा की थी। सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को इस मामले की जांच सौंपी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि इकाई ने इस मामले में कई अन्य अधिकारियों और पूर्व अधिकारियों से पूछताछ की है जो गिरफ्तार किये गए अधिकारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों के लगातार संपर्क में थे। नौसेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “प्रशासनिक और वाणिज्यिक प्रकृति की जानकारी के कथित तौर पर लीक होने में मामले से संबंधित जांच प्रकाश में आई है और सरकार की संबंधित एजेंसी इसकी पड़ताल कर रही है।”

बयान में कहा गया कि इस जांच में एजेंसी को नौसेना का पूरा सहयोग मिलेगा। नौसेना ने एक अंदरूनी जांच भी शुरू कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि नौसेना ने वाईस एडमिरल स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में अन्य सदस्यों के अलावा रियर एडमिरल स्तर के एक अधिकारी भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम