लाइव न्यूज़ :

अदालत में सीबीआई और चिदंबरम के वकीलों ने पेश की दमदार दलीलें, जानिए किसका पलड़ा भारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2019 16:48 IST

आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को कोर्ट में पेश किया गया। वहां सीबीआई की तरफ से तुषार मेहता और चिदंबरम की तरफ से कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें दी।

Open in App

आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को कोर्ट में पेश किया गया। वहां सीबीआई की तरफ से तुषार मेहता और चिदंबरम की तरफ से कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें दी। सीबीआई ने कोर्ट से उन्हें 5 दिन रिमांड पर देने की मांग की है वहीं चिदंबरम के वकीलों ने तुरंत रिहाई की गुहार लगाई है। जानें अदालत में दोनों पक्षों की तरफ से किसने क्या कहा?

सीबीआई की दलीलेंः-

- सीबीआई ने अदालत से कहा: आईएनएक्स मीडिया घोटाला धनशोधन का गंभीर एवं बड़ा मामला है। 

- सीबीआई ने अदालत से कहा कि घोटाले में वित्तीय लेन-देन किया गया और इसकी जांच किए जाने की आवश्यकता है।

- सीबीआई ने अदालत से कहा कि लेन-देन का पता लगाने और बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश करने के लिए चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। 

- मेहता ने अदालत से कहा: गंभीर अपराध किए गए, कुछ सवालों के जवाब हासिल करने के लिए हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है ताकि प्रभावी जांच की जा सके।

चिदंबरम की दलीलेंः-

- चिदंबरम की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पूछताछ के लिये पूर्व केंद्रीय मंत्री की पांच दिन की हिरासत दिये जाने की सीबीआई की मांग का विरोध किया।

- सिब्बल ने कहा कि चिदंबरम के बेटे कार्ति समेत मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

- अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सीबीआई का पूरा केस इंद्राणी मुखर्जी के बयान और एक केस डायरी पर निर्भर है।

- अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि असहयोग उसे कहते हैं अगर जांच एजेंसी मुझे पांच बार बुलाए और मैं ना जाऊं। असहयोग यह नहीं है कि वो जवाब ना देना जो सीबीआई सुनना चाहती है। उन्होंने चिदंबरम को बुलाया और वो गए। इसमें असहयोग कहां से है?

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकपिल सिब्बलसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर