लाइव न्यूज़ :

कावेरी जल विवाद सुलझाने के लिए एचडी कुमारस्वामी ने रजनीकांत को दिया यह ऑफर

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 21, 2018 09:26 IST

कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक में पानी होगा तब हमारे लिए उनको पानी देना संभव होगा। मैं रजनीकांत को आमंत्रित करता कि वह यहां आएं और बांध की स्थिति देखें

Open in App

बेंगलुरु, 21 मईः जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने अभी भले ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार न संभाला हो, लेकिन तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी जल के मुद्दे को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने साउथ के सुपर स्टार और तमिलनाडु के नेता रजनीकांत को राज्य में आने न्योता दिया है और स्थिति पर गौर करने के लिए कहा है। उनका मानना है कि अगर रजनीकांत राज्य के दौरे पर आएंगे तो  स्थिति देखकर वह अपना रूख बदल देंगे।

दरअसल, एचडी कुमारस्वामी ने यह बात रजनीकांत के बयान की प्रतिक्रिया स्वरूप कही है, जिसमें रजनीकांत ने कहा था कि कर्नाटक को कावेरी जल बंटवारे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए।   

रजनीकांत के इस बयान के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक में पानी होगा तब हमारे लिए उनको पानी देना संभव होगा। मैं रजनीकांत को आमंत्रित करता कि वह यहां आएं और बांध की स्थिति देखें कि हमारे किसानों का क्या हो रहा है। यह देखने के बाद आप पानी चाहते हैं तो चर्चा करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि यहां स्थिति देखने पर मुझे लगता है वह अपना रूख बदल लेंगे। 

इधर, कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण को रिपेरियन राज्यों के बीच जल बंटवारे की पूरी शक्ति है। यह बात मदुरै में मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कही, जबकि द्रमुक नेता एम के स्टालिन ने कहा कि कुछ संदेह अब भी बरकरार है। उन्होंने कहा किउच्चतम न्यायालय के फैसले में स्पष्ट जिक्र है कि कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास पूरी ताकत है।  

पलानीस्वामी की टिप्पणी ऐसे समय में काफी मायने रखती है जब विपक्षी दल उच्चतम न्यायालय में केंद्र द्वारा प्रबंधन बोर्ड की बजाए एक प्राधिकरण के नाम के हलफनामे पर संदेह जता रहा है और पूछ रहा है कि क्या प्रस्तावित संगठन के पास उपयुक्त शक्तियां हैं। इस बीच द्रमुक नेता स्टालिन ने कर्नाटक की नयी सरकार के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध की वकालत की और अन्नाद्रमुक से कहा कि वार्ता के माध्यम से कावेरी मुद्दे के समाधान के लिए काम करें। 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकावेरी नदी विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

भारतSHIGGAON-SANDUR-CHANNAPATNA Results Live: कांग्रेस ने तीनों सीट पर किया कब्जा, पूर्व सीएम कुमारस्वामी और बसवराज बोम्मई के बेटे की हार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप