लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को दो मुंहा नाग कहा, धूर्त और दिमागी तौर से अपाहिज बोला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2021 20:01 IST

Caste Census: रोहिणी आचार्य के इस ट्वीट के बाद अब भाजपा लालू परिवार पर हमलावर हो गई है. भाजपा के प्रवक्ता सहित अन्य नेताओं ने इसकी निंदा की है.

Open in App
ठळक मुद्देरोहिणी ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल पर हमला बोला है. लालू परिवार के संस्कारों को लेकर भी बयानबाजी की जा रही है. सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा गर्माया हुआ है.

Caste Census: बिहार में पिछले कुछ दिनों से जातीय जनगणना का मुद्दा छाया हुआ है. जातीय जनगणना को लेकर सियासी जंग अब तेज हो गई है. इसमें अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी दखल दे दी है.

 

रोहिणी ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल पर हमला बोला है. इस दौरान लालू यादव की बेटी ने तमाम मर्यादाओं को भी लांघा है. रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा है कि ''संजय जायसवाल धूर्त, दिमागी तौर से अपाहिज आदमी भूल गया 2005 में तुमको राजनीतिक जीवन दान आरक्षण किसने दिया? लालू जी ने तुम जैसे बहुत से दो मुंहे नाग को दूध पिलाया और जीवन दान दिया.''

वहीं, रोहिणी के इस ट्वीट के बाद अब भाजपा लालू परिवार पर हमलावर हो गई है. भाजपा के प्रवक्ता सहित अन्य नेताओं ने इसकी निंदा की है. वहीं लालू परिवार के संस्कारों को लेकर भी बयानबाजी की जा रही है. सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा गर्माया हुआ है.

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार आगामी जनगणना में केवल एससी व एसटी की गिनती कराने के पक्ष में है. जबकि विपक्षी दलों के साथ ही बिहार में भाजपा के साथी दल भी सभी जातियों की गिनती कराने के पक्ष में खड़ी है. इसी कड़ी में बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने पूछा है कि तेजस्वी बताएं लालू यादव और राबड़ी देवी की सरकार में जातीय जनगणना क्यों नहीं कराया गया?

उप मुख्यमंत्री आज भाजपा कार्यालाय में सहयोग कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्या सुनने आई थीं. रेणु देवी ने कहा कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना नहीं कराने वाली है. उन्होंने कहा कि 'जिस तरह कर्नाटक और ओडिशा में जातीय जनगणना कराई गई, उस तरह बिहार भी इसके लिए स्वतंत्र है.

लेकिन केंद्र सरकार का फैसला, इस मामले में बिल्कुल स्पष्ट है कि वह जातीय जनगणना नहीं कराने जा रही है. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना पर जो भी फैसला होता है, आगे वो देखा जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी केंद्र के पास इसका अधिकार है. लेकिन केरल-ओडिशा जैसे राज्य खुद की जनसंख्या करा चुकी है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीतेजस्वी यादवपटनाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी