लाइव न्यूज़ :

जाति आधारित आरक्षण समाप्त हो, हिमाचल सरकार द्वारा सामान्य वर्ग आयोग बनाने के बाद शांता कुमार ने कहा

By भाषा | Updated: December 12, 2021 11:54 IST

Open in App

शिमला,12 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि सरकारी नौकरियों में जाति आधारित आरक्षण पूरी तरह से समाप्त किया जाना चाहिए।

रविवार सुबह शांता कुमार ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में कहा कि अब वक्त आ गया है कि जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करके परिवार की आय के आधार पर आरक्षण दिया जाए।

शुक्रवार को राज्य में सामान्य वर्ग आयोग के गठन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग के गठन की मांग कर रहे धर्मशाला के प्रदर्शनकारियों की मांग को सरकार को तत्काल मानना पड़ा।

उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के समुदायों के लिए आयोग गठन की मांग के पक्ष में धर्मशाला में प्रदर्शन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। कुमार ने दावा किया कि देश की 80 प्रतिशत जनता जाति आधारित आरक्षण से तंग आ चुकी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने जाति आधारित आरक्षण खत्म करने की अपनी मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि आरक्षित जातियों के गरीबों को लंबे वक्त से आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि आरक्षित श्रेणियों के अमीरों ने आरक्षण का लाभ उठाया है, उन्होंने कहा कि ‘क्रीमी लेयर’ को आरक्षण से बाहर करने की मांग कई बार उठाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर