लाइव न्यूज़ :

एनडीएफबी के उग्रवादियों के विरूद्ध दर्ज गैर संज्ञेय अपराधों के मामलों का किया जाएगा शीघ्र निस्तारण:हिमंत

By भाषा | Updated: July 30, 2021 22:37 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने शुक्रवार को घोषणा की कि नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के आत्मसमर्पण कर चुके उग्रवादियों के विरूद्ध दर्ज गैर संज्ञेय अपराधों के मामलों का शीघ्र ही निस्तारण कर दिया जाएगा और सभी एनआईए मामले पुलिस को सौंप दिये जाएंगे।

सरमा ने यह भी कहा कि असम सरकार पिछले दुर्दांत उग्रवादी संगठन एनडीएफबी के सभी धड़ों के आत्मसमर्पण कर चुके उग्रवादियों के पुनर्वास पर 160 करोड़ रूपये खर्च करेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘ उन्होंने कहा कि अनुकूल माहौल बनाने के लिए एनडीएफबी कार्यकर्ताओं के विरूद्ध दर्ज गैर संज्ञेय अपराधों के मामलों का बहुत जल्द निस्तारण किया जाएगा तथा सरकार राष्ट्रीय जांच एजेंसी के पास लंबित सभी मामलों को अंतरित करेगी। ’’

सरमा ने कहा कि शांति प्रक्रिया से अबतक दूर रहे असंतुष्ट समूह अब बोडो क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए सरकार की मदद करने के लिए मुख्य धारा में आने लगे हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘ उन्होंने कहा कि एनडीएफबी के आत्मसमर्पण कर चुके कार्यकर्ताओं को जरूरी एवं वाछित अर्हता के अनुसार विभिन्न सरकारी रिक्तियों में भी लिया जाएगा।

(ऑल बोर्ड स्टूडेंट यूनियन) एबीएसयू के पूर्व अध्यक्ष ज्वहव्हालो स्वंबला बासुमतारी को श्रद्धांजलि देने के लिए चिराग जिले के बासुगांव के गोईबारी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बोडोलैंड आंदोलन में मारे गये व्यक्तियों के परिवारों को पांच लाख रूपये की अनुग्रह राशि देगी। बासुमटारी की 1996 में हत्या कर दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए