लाइव न्यूज़ :

नाले के पानी से सब्जी धोने का वीडियो वायरल होने के बाद अज्ञात सब्जी विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 26, 2021 19:41 IST

Open in App

भोपाल, 26 अक्टूबर मध्य प्रदेश के भोपाल में कथित तौर पर नाले के पानी में सब्जी धोने के मामले में एक अज्ञात सब्जी विक्रेता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यह घटना शहर के सिंधी मार्केट क्षेत्र में हुई और वीडियो में एक व्यक्ति आरोपी सब्जी वाले को यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि नाले के पानी में सब्जियां धोना हानिकारक है।

जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने कहा, ‘‘ मामले का संज्ञान लेते हुए मैंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मैंने खाद्य विभाग और स्थानीय शासन के अधिकारियों को मिलावट और गंदगी की सूचना मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भोपाल जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने हनुमानगंज थाने में अज्ञात सब्जी विक्रेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वह सिंधी मार्केट क्षेत्र में गए थे लेकिन फिलहाल आरोपी सब्जी विक्रेता का पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम