लाइव न्यूज़ :

ग्रीन पार्क बहुस्तरीय पार्किंग घटना के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली पुलिस ने ग्रीन पार्क इलाके में स्वचालित बहुस्तरीय पार्किंग स्थल का एक हिस्सा ढहने की घटना के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने पिछले साल नवंबर में ही इसका उद्घाटन किया था। मंगलवार शाम को हुए इस हादसे के बाद एसडीएमसी के महापौर ने भी इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ इस घटना के सिलसिले में मंगलवार को हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और धारा 427 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है कि क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई चूक हुई थी या पार्किंग के चालू होने के समय रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य की कमी के कारण यह घटना हुई अथवा कोई अन्य कारण था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ इस घटना के मद्देनजर एक गहन तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है जिसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

अधिकारियों ने दावा किया है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या कारों के क्षतिग्रस्त होने की कोई सूचना नहीं है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि हादसे में कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

एसडीएमसी के महापौर मुकेश सूर्यन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ऑटोमेटेड स्टैक पार्किंग में प्लेटफॉर्म पर कारें खड़ी की जाती हैं। किसी तकनीकी खराबी के कारण, पार्किंग सुविधा की आठवीं मंजिल पर टॉवर नंबर 3 का एक प्लेटफॉर्म या फर्श प्लेट गिर गया। यह कोई बड़ी घटना नहीं थी। न तो किसी को चोट लगी और न ही कोई हताहत हुआ। कोई भी कार क्षतिग्रस्त नहीं हुई है।’’

महापौर ने कहा कि इस मामले में दोषी पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि स्वचालित स्टैक पार्किंग सुविधा का उद्घाटन पिछले साल नवंबर में उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के साथ एसडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया था। ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास 18 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस 17 मंजिला मल्टीलेवल ऑटोमेटिक पार्किंग में 32 एसयूवी सहित कुल 136 कारें खड़ी की जा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर