लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में ओवैसी की रैली में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर 300 से अधिक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:00 IST

Open in App

नगर निगम चुनाव लड़ने वाले दो उम्मीदवारों के समर्थन में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा में हिस्सा लेने वाले 300 से अधिक लोगों के खिलाफ कोविड ​​​​प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। बेलगावी शहर की मार्केट पुलिस ने कोविड​​​​-19 के लिए नोडल अधिकारी श्रीपद कुलकर्णी की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अलावा कर्नाटक महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।रैली कल दोपहर बेलगावी शहर के दरबार गली में आयोजित की गई थी।उत्तर कर्नाटक में महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिला मुख्यालय नगर बेलगावी में 58 वार्डों के लिए नगर निगम का चुनाव होना है। मतदान 3 सितंबर को होगा और मतगणना 6 सितंबर को होगी।मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और महाराष्ट्र एकीकरण समिति-शिवसेना गठबंधन के बीच है। एआईएमआईएम, आम आदमी पार्टी (आप) और जनता दल (सेक्युलर) ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं।भाजपा ने 56, कांग्रेस ने 49, आप ने 28, जद (एस) ने 12 और एआईएमआईएम ने छह उम्मीदवार उतारे हैं। कुल 519 उम्मीदवार मैदान में हैं।चूंकि एमईएस एक मान्यता प्राप्त पार्टी नहीं है, इसलिए इसके उम्मीदवार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो