लाइव न्यूज़ :

खंडवा में ताजिये के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी करने पर 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 23, 2021 22:46 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के खंडवा में पुलिस ने ताजिया जुलूस के दौरान एक धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में लगभग 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ललित गठरे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया, ‘‘ 20 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत मुहर्रम के ताजिया जुलूस के लिए भीड़ जमा हुई थी। जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने एक धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए। शिकायत के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ नारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये हिंदू धर्म के बारे में थे। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर कुछ लोगों की पहचान की गई है। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ भादंवि की सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि 10-15 लोग इस कृत्य में शामिल थे और इनमें से पांच लोगों की पहचान की गई है। शेष लोगों की पहचान की जा रही है। क्या लोगों द्वारा पाकिस्तान के पक्ष में भी नारे लगाए गए, के सवाल पर सीएसपी ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है यदि बाद में ऐसे वीडियो प्राप्त होंगे तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इससे पहले उज्जैन में मुहर्रम के एक कार्यक्रम के दौरान 19 अगस्त को कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से चार लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है। एक अन्य मामले में सोमवार को खरगोन जिले के महेश्वर में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर ताजिया जुलूस निकालने और अधिकारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार के आरोप में 130 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी