लाइव न्यूज़ :

सेना के कपड़ा स्टोर में अनियमितताओं के मामले में गवाह हवलदार की हिरासत का मामला: अदालत ने दिया रिहाई का आदेश

By भाषा | Updated: April 15, 2021 13:48 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 15 अप्रैल मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने यहां सेना के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सेना के कपड़ा स्टोर में अनियमितताओं के मामले में हिरासत में लिये गये सेना के गवाह हवलदार सुमेश बी को रिहा किया जाये। इस हवलदार को सेना के कमांडिंग आफिसर के आदेश पर इस साल 23 फरवरी को हिरासत में लिया गया था।

न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति वीरेन्द्र सिंह की खंडपीठ ने इस हवलदार की पत्नी सारान्या जी.एस. द्वारा इस मामले में दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुये छह अप्रैल को यह आदेश दिया।

यह जानकारी याचिकाकर्ता के वकील अजय पाल सिंह ने गुरूवार को दी है।

उन्होंने कहा कि अदालत ने यह आदेश देते हुए कहा कि सेना के कमांडिंग आफिसर के आदेश पर हवलदार सुमेश बी को हिरासत में लिए करीब डेढ़ माह गुजर चुका है। कमांडिंग आफिसर के उस वक्त उसकी हिरासत में लेने की समयसीमा नहीं बताई थी।

सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश में कहा गया है कि इस हवलदार को बिना किसी उचित कारण के उसकी निजी स्वतंत्रता का हनन कर अनिश्चितकाल के लिए मिलिटरी की हिरासत में नहीं रखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका वन सिगनल ट्रेनिंग केन्द्र (वनएसटीसी) जबलपुर में पदस्थ हवलदार सुमेश बी की पत्नी सारान्या जीएस की ओर से दायर की गई थी। याचिका में कहा गया है कि वनएसटीसी में हुए कपड़ा घोटाले में सेना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी चल रही है। इस मामले में उसके पति सुमेश बी गवाह हैं। 23 फरवरी 2021 को आर्मी ने उसके पति को अवैध हिरासत में ले लिया है। लगभग डेढ़ माह होने के बाद भी उसके पति को किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है।

सिंह ने याचिका की पैरवी करते हुए अदालत में तर्क दिया कि हवलदार सुमेश बी को हिरासत में लेने के 48 घंटे बाद किसी सक्षम अदालत में पेश नहीं किया गया। इसके अलावा, वह गवाह है और उसके खिलाफ किसी भी प्रकार का आरोप नहीं है। ऐसे में कर्नल अखिलेश सिंह और मेजर अजीत सिंह द्वारा हवलदार को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो