लाइव न्यूज़ :

पिता की हत्या कर दूसरों पर दर्ज कराया मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 21, 2021 14:58 IST

Open in App

शाहजहांपुर जिले में जमीन विवाद के चलते बेटे द्वारा ही पिता की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या करने और दो अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने शनिवार को बताया कि थाना बंडा अंतर्गत रामापुर हीरा गांव में एक सप्ताह पूर्व हरीशचंद्र (65) का शव गन्ने के खेत में मिला था जिनकी धारदार हथियार से गला काटकर व चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र विनोद ने गांव के ही रहने वाले बीरपाल तथा हरद्वारी के विरुद्ध हत्या का मामला बंडा थाने में दर्ज कराया था। बाजपेई ने बताया कि जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि हरीशचंद्र के पास 15 बीघा खेत था जो वह गुरुद्वारे को दान में देना चाहते थे। इसी के चलते उनके बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी तथा शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक विनोद ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?