लाइव न्यूज़ :

पूर्व सपा विधायक इंदल रावत पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:08 IST

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक इंदल रावत के खिलाफ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने, छेड़छाड़ तथा मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मलिहाबाद सीट से सपा के विधायक रह चुके इंदल कुमार रावत, उनकी पत्नी ज्ञानवती, बेटों पंकज और नरेंद्र तथा भाई मिश्रीलाल समेत 19 नामजद तथा सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानकीपुरम थाने में 20 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जानकीपुरम थाना क्षेत्र के मड़ियांव गांव की रहने वाली सावित्री नामक महिला ने आरोप लगाया कि आठ अगस्त को पूर्व सपा विधायक इंदल कुमार रावत, उनके परिवार के कई सदस्यों तथा अन्य साथियों ने लाठी-डंडे, हथौड़े, तमंचे तथा अन्य अस्त्र-शस्त्र से लैस होकर उसके घर पर धावा बोल दिया और उसके तथा उसकी बेटियों से मारपीट, छेड़छाड़ तथा दुर्व्यवहार कर सभी को घर से बाहर निकालने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक महिला का कहना है कि चीख-पुकार सुनकर फैजान खान, राजकुमार तथा कुछ अन्य लोगों ने हमलावरों को ललकारा। इसके बाद पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा होने लगी जिससे घबराकर पूर्व विधायक इंदल रावत और उनके साथी गाली गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। सावित्री का आरोप है कि यह पूरा षड्यंत्र और हमला उसके घर पर अवैध कब्जा करने के मकसद से किया गया। सूत्रों ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी