लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता शाजिया इल्मी की शिकायत पर बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद ‘डम्पी’ के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी की एक शिकायत पर बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद 'डम्पी' के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। इल्मी ने अपनी शिकायत में अकबर अहमद ‘डम्पी’ पर एक निजी पार्टी में उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस ने कहा कि मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 के तहत दर्ज किया गया है।

अहमद से इस बारे में टिप्पणी के लिए सम्पर्क नहीं हो सका और उन्होंने इस मामले में संदेशों का कोई जवाब नहीं दिया।

पुलिस के अनुसार, इल्मी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अहमद ने पांच फरवरी को दक्षिणपश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आयोजित एक रात्रिभोज कार्यक्रम में ‘‘उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और अशिष्ट टिप्पणी कीं।’’

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) आई पी सिंह ने कहा कि उन्हें इल्मी की शिकायत मिली है और उसके आधार पर अकबर अहमद ‘डम्पी’ के खिलाफ सात फरवरी को एक मामला दर्ज किया गया। डीसीपी ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

इल्मी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कार्यक्रम में अहमद उनके प्रति ‘‘बहुत अपमानजनक’’ थे।

इल्मी ने कहा कि उन्होंने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ