लाइव न्यूज़ :

सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया

By भारती द्विवेदी | Updated: January 17, 2018 07:24 IST

प्रशांत भूषण के नेतृत्व में चलने वाली संस्था 'कैंपेन फॉर ज्यूडिशियल अकाउंटबिलिटी एंड रिफॉर्म' ने इस केस की जांच एसआईटी से कराने की मांग है।

Open in App

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) दीपक मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ये केस सीनियर वकील प्रशांत भूषण ने मेडिकल कॉलेज घोटाला मामले में कराया है। शिकायत में ये कहा गया है कि सीजेआई दीपक मिश्रा ने सीबीआई को हाईकोर्ट के जज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से रोका था।

प्रशांत भूषण के नेतृत्व में चलने वाली संस्था 'कैंपेन फॉर ज्यूडिशियल अकाउंटबिलिटी एंड रिफॉर्म' ने इस केस की जांच एसआईटी से कराने की मांग है।

'कैंपेन फॉर ज्यूडिशियल अकाउंटबिलिटी एंड रिफॉर्म' ने ये केस जस्टिस चेलेमेश्वर, रंजन गोगोई,  एमबी लोकुर, के जोसेफ और एके सिकरी सहित पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों के समक्ष शीर्ष अदालत की आंतरिक प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

मेडिकल कॉलेज घोटाला क्या है

प्रसाद एजुकेशन ट्रस्ट को एक मेडिकल कॉलेज के लिए मान्यता चाहिए थी, जिसे मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मना कर दिया था। जिसके बाद आरोप है कि एक कथित दलाल के तौर पर एक शख्स ने मान्यता दिलाने का भरोसा दिलाया और ट्रस्ट की तरफ से उसे पैसे मुहैया कराया गया। सीबीआई ने इस मामले की जांच पड़ताल की और ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व जज कुद्दूसी और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया, फिलहाल इस मामले की सुनवाई की जारी है।

टॅग्स :जस्टिस दीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने की सवाल उठाने वाले चार जजों से चर्चा, कल भी हो सकती है मुलाकात

भारतकौन हैं चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा जिनके काम पर उनके साथी चार जजों ने उठाया सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो