लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत, 10 लोग घायल

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:11 IST

Open in App

पाकुड़, 23 नवंबर झारखंड में फरक्का से शादी समारोह में शमिल होने दुमका जा रही एक स्कॉर्पियो कार अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सलपतरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दस अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विप्लव राम (22) को मृत घोषित कर दिया। स्कॉर्पियो पर सवार बाकी दस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने फरक्का से दुमका जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार देर रात अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सलपतरा पुल के पास एक मोड़ के पास तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया गया जबकि सभी घायलों को सोमवार रात में ही सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया था। सभी घायल खतरे से बाहर बताये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद